All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Wednesday 14 February 2018

What is function in C and its type in hindi

what is Function :-

                                               हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख मै आप सभी लोगो को फंक्शन के बारे में बताने जा रहा हूँ।

                                                                                   
 

फंक्शन क्या है :-
                          कभी-कभी आप लोगो के प्रोग्राम में कुछ ऐसे स्टेटमेंट होते  है जिसे आपको बार-बार अपने प्रोग्राम में एक्सेक्यूटे करवाने की आवश्यकता होती है। ऐसी सिचुएशन में इन स्टेटमेंट को बार-बार लिखना आपके लिए टाइम consuming भी हो सकता है,और साथ ही प्रोग्राम को lengthy और unreadable भी बनाता है। इस सिचुएशन से बचने के लिए C आपको एक मैकेनिज्म प्रोवाइड करती है, जिसे फंक्शन कहते है। 
जिन भी स्टेटमेंट को आप प्रोग्राम में कई जगह बार-बार एक्सेक्यूटे करवाना चाहते है, उन्हें एक ब्लॉक में लिखते है,और इस ब्लॉक को एक यूनिक नाम देते है। इसके बाद जहाँ भी इन स्टेटमेंट को आप दुबारा एक्सेक्यूटे करवाना चाहते है तो नाम के द्वारा उन स्टेटमेंट को कॉल कर लेते है। तो उसे फंक्शन डिक्लेरेशन कहा जाता है। जब आप फंक्शन में एक्सेक्यूटे होने वाले सभी स्टेटमेंट लिखते है,तो उसे फंक्शन डेफिनिशन कहा जाता है। जब आप पुरे प्रोग्राम में कही भी फंक्शन का यूज़ करते है तो उसे फंक्शन कॉल कहा जाता है। 
फंक्शन ही C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जान होते है, क्योकि C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को फंक्शन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी कहा जाता है। यदि आप फंक्शन के बारे में सही तरीके से नहीं जानते है,तो न आप C लैंग्वेज ही अच्छे से समझ सकते है,और न ही मॉर्डन समय की अन्य किसी लैंग्वेज को ही, क्योकि वर्तमान समय की सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज किसी न किसी तरह से फंक्शन को उपयोग में लेने पर ही आधारित है। इसलिए अगर आप एक अच्छे प्रोग्रामर बनना चाहते है तो आप सभी लोगो को फंक्शन के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्योकि अगर आप अच्छे से सभी फंक्शन को जानते है तो कोई भी प्रोग्राम आप आसानी से बना सकते है फंक्शन का प्रयोग करके। 


फंक्शन कितने प्रकार के होते है :-
                                                     फंक्शन दो प्रकार के होते है। 

1. Predefined Function (Library Function):-
                                         predefined function वे फंक्शन होते है,जो C के लाइब्रेरी में पहले से डिफाइन किये गए है। इन फंक्शन को पहले से ही डिक्लेअर और डिफाइन किया गया होता है। इन्हे उसे करने के लिए आप सभी लोगो को हैडर फाइल को इन्क्लुडे करना होता है,जैसे- उदाहरण के लिए आप सभी लोग अपने प्रोग्राम में scanf और printf फंक्शन को यूज़ करना चाहते है,तो इसके लिए आप सभी लोगो stdio.h हैडर फाइल को अपने प्रोग्राम में इन्क्लुडे करते है। ये दोनों ही predefined फंक्शन होते है। 

2. User Defined Funtion :-
                                            यूजर डिफाइंड फंक्शन वे फंक्शन होते है,जिसे प्रोग्रामर खुद क्रिएट करते है। प्रोग्रामर अपनी नीड के अनुसार जितने भी चाहे उतने यूजर डिफाइंड फंक्शन क्रिएट कर सकते है। 
यदि प्रोग्रामर चाहे,तो वह सभी प्रकार के कार्यो को बिना किसी प्रकार के यूजर डिफाइंड फंक्शन को  क्रिएट किये हुए भी पूरा कर सकता है। लेकिन फंक्शन क्रिएट करने से प्रोग्राम की जटिलता में कमी आ जाती है और प्रोग्राम को डिबग करना आसान होता है। 

                                                                           
                                                          

फंक्शन के लाभ :-
                            फंक्शन के निम्मलिखित लाभ होते है। 

1. फंक्शन को क्रिएट करने से प्रोग्रामर का टाइम और कंप्यूटर के  मेमोरी की बचत होती है।  
2. एक ही कोड को बार-बार लिखने की आवश्यकता नहीं होती है। 
3. प्रोग्राम में  फंक्शन यूज़ करने से प्रोग्राम कई खण्डों में विभाजित जो जाते है जिससे उसे आसानी से मैनेज और debug किया जा सकता है। 
4. प्रोग्राम की readability बढ़ती है। 
5. जरुरत के हिसाब से हम फंक्शन का प्रयोग बार-बार कर सकते है। 

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अगर आप सभी लोगो को मेरा लिखा हुआ लेख समझ में आया हो तो प्लीज़ कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी सब्जेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 

2 comments:

Thank you for comment